Sunday, May 10, 2015

शराब पीकर गाड़ी चला, फुटपाथ पर 'कुत्तों' को कुचल; जमानत तो अधिकार है

  1. घटना और तिथि: 28 दिसंबर 2002, रात के 2 बजे फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला गया
  2. फैसले में लगा समय 13 साल
  3. अंतरिम बेल मिलने में लगा समय: 3 घंटे
  4. नियमित बेल मिलने में लग समय: 2 दिन
कलर्स के एक प्रोग्राम में सलमान खान
सलमान खान एक सुपरस्टार हैं। सच बताउं तो मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं। यह जानते हुए कि उनकी अभिनय क्षमता औसत से थोड़ी कम ही है।

प्रत्येक स्टार की एक फैन फौलौइंग होती है। फैन अपने स्टार को परेशानी में नहीं देख सकते। उसे परेशान देखकर दुखी हो उठते हैं। बहुत सारे लोग तो अपने स्टार के लिए जीने मरने की बात भी करते हैं। कई तो जान दे भी देते हैं।

सलमान खान की फैन फौलौइंग बहुत बड़ी है। उनके फैन्स की संख्या में उनका भी नाम है जो उस काली राती में सलमान की गाड़ी के नीचे आए थे।

जिन्हें जाना था वे चले गए। तमाम कष्टों को झेलने के बाद घरवालों को उनके बिना जीने की आदत भी पड़ गई। जो जिंदा हैं हालात से समझौता कर चुके हैं। सलमान की कथित दरियादिली (Being Human) चैरिटि की खबरें देख-देख कर उनके घाव भर चुके हैं। अब वे भी सलमान के लिेए सजा नहीं चाहते।

उन्हें यह महसूस हो रहा है कि अगर सलमान जेल भी चले जाएं तो उनका कुछ भला नहीं होने वाला (उल्टा स्टार के जेल चले जाने से और दुखी हो जाएंगे)। इसलिए सलमान के लिए वे भी अब सजा नहीं चाहते। जो होना था वो तो हो चुका अब तो बस ये चाहते हैं कि इस पैसे वाले स्टार से दो-चार पैसे और मिल जाएं तो परिवार का कुछ भला हो जाए।
दोस्तों के साथ पार्टी बनाते सलमान खान की एक तस्वीर

अब बात जरा उन लोगों की जो चाहते हैं कि सलमान को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हत्या हुई है, भले ही अनजाने में। वैसे भी अगर गैलन भर दारू डकार कर गाड़ी चला रहे हों और फुटपाथ पर सोने वालों को कुचल दें तो इसे तो गैरइरादन हत्या मानना भी नहीं चाहिए।

हाइवे से शराब की दुकाने हटाने की लड़ाई चल रही है। देश भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ अभियान जोरों पर है। जिस फैसले को आप इस अभियान के लिए एक नजीर बना सकते थे..। उसी फैसले से आपने अभियान की हवा निकाल दी। सलमान को बेल मिलने की रात में फुटपाथ पर सोए लोग जरूर बहुत घबराए होंगे। क्या पता रात में फिर से कोई स्टार शराब पीकर गैर इरादतन हत्या कर दे।

हां पता है, सलमान को सिर्फ बेल मिली है। सजा मुक्ति नहीं। लेकिन एक की हत्या हुई है। गैर इरादतन ही सही। और दोषी साबित होने के बाद भी जेल नहीं गया।


No comments:

Post a Comment